दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
आरपीएफ ने एक यात्री का नगदी सहित और लैपटॉप सहित सामान से भरा बैग लौटाया। गाड़ी संख्या 11072 कोच बी-2 में एक बैग छूटने की सूचना पर आरपीएफ द्वारा उक्त गाड़ी को अटेंड कर बैग को उतारकर लाकर जमा किया गया। इसके बाद आरपीएफ अधिकारी के समक्ष शिकायतकर्ता रिषभ पिता आशीष उम्र 18 वर्ष निवासी – वाराणासी उ प्र जिनका मोबाइल नंबर 9838077456 आउट पोस्ट पर उपस्थित हुए। इसके बाद बैग चेक करा कर बराबर सामान पाया गया। बैग में एक लैपटॉप कीमत 63000 रुपए, नगद कैश 3000 रुपये कुल 66000 रुपए था। आरपीएफ में दो गवाहों के समक्ष बैग को सुपुर्द किया गया।

