नर्मदापुरम / करनाल में आयोजित वर्ल्ड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 30 नंवबर 2025 में इटारसी की होनहार खिलाड़ी ऋषिका पटेल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सब-जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया। सब-जूनियर 48 किलो ग्राम भार वर्ग में ऋषिका पटेल (पिता राकेश पटेल) ने 65 किलोग्राम वजन उठाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इंदौर से इटारसी आगमन पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिवाकांत पांडेय, वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओम सेन, शेख रमजान, जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार, अतुल तिवारी, अनूप गचले सहित अन्य कांग्रेसी नेताओं ने उनके निवास पहुंचकर सम्मान किया। ऋषिका इटारसी पॉलिटेक्निक कॉलेज की छात्रा हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, समाज और पूरे जिले में हर्ष का माहौल है।

