
सिवनी मालवा / ग्राम नाहरकोला खुर्द में विशाल पंच कुंडात्मक यज्ञ एवं दिव्य स्कंद पुराण का दिव्य आयोजन 11 जनवरी से 18 जनवरी 2026 तक चल रही है, कथा को श्रवण करने हजारों की संख्या में श्रद्धालु भक्तगण पधार रहे हैं। कथावाचक पंडित निलेश उपाध्याय नर्मदा भक्ति पथ आश्रम अर्चनागांव लुचगांव के द्वारा श्रीस्कंद दिव्य पुराण का वाचन चल रहा है एवं पंडित श्रीकमल उपाध्याय यज्ञ आचार्य के रूप में यज्ञ संपन्न करवा रहे हैं। इसमें समस्त ग्रामवासी एवं क्षेत्रवासी का सराहनी सहयोग प्रदान हो रहा है एवं इस दिव्य आयोजन में हजारों की संख्या में भीड़ उपस्थित हो रही है। इस आयोजन का विशाल भंडारा 18 जनवरी रविवार के दिन 12:00 बजे से प्रारंभ होगा।

