दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
शहर के समीपस्थ बावरिया भाऊ निवासी रामदास ने मामला दर्ज कराया था कि 8 जनवरी को मोटर साइकल हीरो स्प्लेंडर काले रंग की क्र एमपी 05 जेड ए 9014 लेकर राजेंद्र प्रसाद के खेत के पास फरीदपुर रोड बाबड़िया भाऊ कोई चुरा ले गया था । मोटर साइकल की तलाश आस पास के गाँव मे किया पता नहीं चलने पर 15 जनवरी को रिपोर्ट की थी । रिपोर्ट पर थाना शिवपुर में अपराध क्र. 12/2026 धारा 303(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। तलाशी के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक लड़का जिसका नाम प्रदीप उर्फ अजय ग्राम चापड़ा ग्रहण के पास मोटर सायकल बेचने के लिए घूम रहा हैं जिसे मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी करके अभिरक्षा मे लिया गया जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम अजय केवट पिता नंदकिशोर माणिक उम्र 25 साल निवासी ग्राम बासनिया कला हाल स्टेट बैंक कालोनी सिवनी मालवा का रहना बताया। आरोपी प्रदीप ने बताया कि मैंने और मेरे दोस्त अमन बाडीवा ग्राम जाट गुराडिया ने मिलकर ग्राम बाबडिया भाऊ से एक काले रंग की स्पलेन्डर मोटर सायकल चोरी करने पश्चात नंबर प्लेट निकालकर फेंक दी थी। जिसे आरोपी के बताये स्थान से मोटर सायकल व नंबर प्लेट जप्त कर गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया। भूमिका थाना प्रभारी शिवपुर उनि विवेक यादव, हेड कांस्टेबल विशाल भदौरिया, प्रआर रविन्द्र यादव, आर पवन तिवारी, आर विवेक तिवारी, आर ओमप्रकाश जाट, आर राहुल लखोरे, आर दीपक प्रजापति, चालक आर विष्णु सनकत एवं महिला आर प्रीति चौहान की मुख्य भूमिका रही हैं।

