यात्रियों के साथ रात में सोते समय करते थे वारदात
इटारसी जीआरपी की बड़ी कार्यवाही
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम
9752566838
इटारसी जीआरपी को एक बड़ी सफलता मिली है। ट्रेनों में चोरी करने वाले बदमाशों से लाखों का सामान जप्त किया गया है। आरोपी अक्सर रात के समय 2 से 4 बजे के बीच गहरी नींद में सो रहे यात्रियों के बैग और कीमती सामान पर हाथ साफ कर ट्रेन से उतर जाते थे । आरोपियों के खिलाफ पहले भी विभिन्न राज्यों में मामले दर्ज है । आरोपीगण एक संगठित गिरोह के रूप में काम करते है । पुलिस अधीक्षक रेल भोपाल, उ.पु.म.नि. रेल राहुल कुमार लोढ़ा द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान में जीआरपी थाना इटारसी को पुनः सफलता मिली है । पुलिस अधीक्षक और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेल भोपाल श्रीमति नीतू सिंह डावर एवं उप पुलिस अधीक्षक रेल इटारसी महेंद्रसिंह कुल्हारा के निर्देशन में जीआरपी इटारसी थाना प्रभारी संजय चौकसे के नेतृत्व मे इटारसी पुलिस को कुल 5,46,500 रुपए का मशरुका बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई है । फरियादी अनुराधा कौशिक निवासी सागर ओवर नाईट एक्स के कोच नं A/2 बर्थ नं 3 पर नरसिंहपुर से इन्दौर की यात्रा कर रही थी। पर्स में एक आईफोन जिसकी कीमत 150000/- रूपये दूसरा मोबाईल मोटोरोला कंपनी का जिसमें कीमती 22,000 रुपये , सोने की एक अंगूठी वजन 5 ग्राम कीमती 50,000 रूपये ,एक सोने की चेन जिसमें एक पैंडल लगा हुआ वजनी 15 ग्राम कीमती 1,50,000 रूपये , सोने की एक ईयर रिंग वजनी 5 ग्राम कीमती 50,000 रूपये , सोने की एक कान की कनचढी कीमती 35000 रूपये, नगद 50,000 रूपये , एक माला सोने की वजनी 15 ग्राम कीमती 1,50,000 रूपये,कान की लटकन सोने की वजनी 10 ग्राम कीमती 1,00,000 रूपये व एक चश्मा कीमती 15,000 रूपये, सोने के कान के टॉप्स वजनी 5 ग्राम कीमती 50,000 रूपये कुल कीमती 8,22,000 रूपये का मशरुका अपने लेडीस पर्स में रख कर पर्स को सिरहाने रख कर सो गई । नींद खुलने पर देखा तो सिरहाने रखा पर्स नहीं था। मामला कायम कर विवेचना में लिया गया । थाना प्रभारी निरीक्षक संजय चौकसे के नेतृत्व मे एक विशेष टीम जिसमे उप निरीक्षक कमलेश रघुवंशी ,उप निरीक्षक सुरेश राज ,प्र आर 13 रानू अतुलकर ,प्र आर 313 अमित तिवारी ,आर 196 दीपक सेन ,आर 258 जितेंद्र ,आर 449 अमित कुमार ,आर 510 योगेश दीक्षित ,आर 738 मयंक बघेल
सायबर सेल भोपाल से प्रआर 495 अमित सक्सेना ,आर 557 संतोष पटेल एवं जीआरपी कंट्रोल रूम प्रआर 157 देवेंद्र शामिल हैं I उक्त पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक द्वारा विशेष रूप से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है । अज्ञात आरोपी व चोरी गए मसरूका की बरामदगी हेतु विशेष निर्देश दिये गए थे । भोपाल छोर रेल्वे स्टेशन इटारसी पर पानी की टंकी के पास दो व्यक्ति पिट्ठू बैग टांगे खड़े है ऐसी सूचना मिली थी। सराफा बाजार के बारे में पूछ रहे है । इनमें सरवन यादव निवासी ग्राम गिधरैया पोस्ट भीखपुर थाना बलरामपुर जिला बलरामपुर उत्तरप्रदेश 2 कमल शर्मा पिता छिद्दा शर्मा उम्र 33 साल निवासी ग्राम साबूता जेबर पोस्ट जेबर जिला गौतमबुध्द नगर उत्तरप्रदेश का होना बताया । पूछताछ में बताया हम दोनों व्यक्तियों ने मिलकर रेल्वे स्टेशन इटारसी पर खड़ी ट्रेन के AC कोच से लेडीस पर्स चोरी किया तथा चोरी का माल आपस में बाँट लिया था । पुलिस ने मशरुका जप्त किया गया । अन्य मामलो मे पूछताछ हेतु पुलिस रिमांड लिया गया है ।
आरोपी से जप्त सामान
जीआरपी इटारसी 916/25 धारा 305(सी) बीएनएस एक सोने की चेन जिसमे एक साई बाबा का लाकेट लगा हुआ वजन करीबन 15 ग्राम कीमती करीबन 2,17,000 रुपए ,एक सोने की अंगूठी वजनी 4 ग्राम कीमती 58,000 रूपये एक सोने की एयर रिंग वजनी 3 ग्राम कीमती 43,500 रूपये ,कान की झाला बजनी 4 ग्राम कीमती 58,000 रूपये ,एक सोने की माला कीमती 1,60,000 रूपये, जीआरपी इटारसी 802/25 धारा 305(सी) बीएनएस एक सेमसंग कंपनी का मोबाइल कीमती 10,000 रूपये कुल बरामद मशरुका कीमती 5,46,500 रूपये किया गया।

