सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था मामला
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
9752566838
शहर में बुधवार को सेठानी घाट पर एक फोर व्हीलर थार के चालक व्दारा गूगल मेप पर सर्च कर आंवली घाट में भंडारे में जाते समय सेठानी घाट नर्मदापुरम आ गये जो घाट पर कार पार्किंग की जानकारी नहीं होने से सेठानी घाट के पास से चालक व्दारा गाड़ी को घ्यान नहीं दिया गया जिससे गाड़ी घाट पर से नीचे उतर गई थी जिसके चालक व्दारा वाहन को घाट से ऊपर चढाकर ले गया था जिसका सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। जो पुलिस व्दारा स्थानीय सेठानी घाट के आस पास के लोगों से एवं कैमरों की मदद से उक्त गाड़ी के संबंध में जानकारी प्राप्त करने पर उक्त गाड़ी थार होना पायी गयी। जिसका नबंर MP- 04 – YU – 2563 होना पाया गया जो नबंर से वाहन मालिक का पता किया तो उक्त वाहन सोनू गुर्जर पिता मांगीलाल गुर्जर महुआखेड़ा तहसील श्यामपुर जिला सीहोर के नाम पर रजिस्टर्ड होना पाया गया। जो वाहन मालिक को उसके साथियों सहित मय वाहन को थाना लाया गया। इन्होंने गलती स्वीकार कर लिखित में माफीनामा दिया गया है एवं सेठानी घाट के आसपास के लोगों से पूछताछ की गई जिन्होने गलती से उक्त थार गाड़ी नीचे उतर जाना बताया है । थाना कोतवाली व्दारा वाहन मालिक के विरुध्द मोटर व्हीकल एक्ट के अतंर्गत कार्यवाही कर समझाईश दी गई।

