दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदा पुरम
9752566838
पुलिस अधीक्षक साईं कृष्ण एस. थोटा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन के निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जितेन्द्र पाठक के मार्गदर्शन में चाइनीज मांझा बेचने वालों पर कार्यवाही की जा रही है। थाना प्रभारी कोतवाली निरी. कंचन सिंह ठाकुर व्दारा थाना कोतवाली क्षेत्र में चायनीज माझा के विरुद्ध कार्यवाही हेतु टीम गठित कर नगर के पतंग दुकानों पर दबिश देकर गुरुवार को नुक्कड चौक दुर्गा मंदिर के पीछे ग्वालटोली में कृष्णा राठौर की दुकान पर दबिश देकर 3 चर्खी (हिचका) नायलान का विशेष प्रकार का कीमती करीब 350 रुपये का आरोपी कृष्णा पिता स्व. संजय राठौर उम्र 20 निवासी नुक्कड़ चौक से जप्त कर अपराध क्रमांक 50/26 धारा 223 (बी) का कायम कर विवेचना में लिया गया।
