दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदा पुरम।
9752566838
शहर के पीएम श्री कॉलेज में गुरुवार दोपहर को गाड़ी खड़ी को लेकर विवाद हो गया और मामला बहस में बदल गया । इसको लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी और प्राचार्य के बीच जमकर तीखी बहस हुई। इसके बाद प्राचार्य और प्रोफेसर ने कोतवाली पहुंचकर शिकायती आवेदन दिया और मामला दर्ज करने की मांग की। अभद्र व्यवहार को लेकर प्राचार्य ने कोतवाली में आवेदन दिया। बताया जाता है कि कॉलेज के अंदर कैंटीन के पास गाड़ी लगाई गई थी जिसे हटाने का कहा लेकिन गाड़ी नहीं हटने पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी और प्राचार्य के बीच तीखी झड़प भी हुई। अब मामला थाने तक पहुंच चुका है।
इनका कहना है
मामला अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद संगठन के संगठन से नहीं जुड़ा है। इसमें एक युवक जो कॉलेज का छात्र नहीं है उन्होंने बीच रोड पर गाड़ी खड़ी थी । इसको लेकर विवाद हुआ और अभद्र व्यवहार किया गया । इसको लेकर हमने कोतवाली में शिकायती पत्र सौंपा है।
डॉक्टर रामकुमार चौकसे
प्राचार्य पीएम श्री कॉलेज नर्मदा पुरम
पीएम श्री कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर चौकसे ने अभद्र व्यवहार को लेकर शिकायती आवेदन दिया है। जांच की जा रही है जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कंचन सिंह ठाकुर
थाना प्रभारी कोतवाली नर्मदा पुरम

