सेमरी हरचंद के पास तिराहे पर हुआ एक्सीडेंट
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
शहर के समीपस्थ सेमरी हरचंद के पास बुधवार शाम को एक बाइक और कार की जबरदस्त टक्कर हो गई जिससे दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। अब पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच कर रही है। आज युवकों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है । बताया जाता है कि कार और बाइक की भिड़ंत से उनके सिर पर गंभीर चोट आई और ज्यादा खून बहने से उनकी मौत हो गई । ग्राम गुलौन मोड पर तिराहे नहर के पास यह जबरदस्त टक्कर हुई। इसमें अरविंद पटेल सोनसारखेड़ा और रामकुमार बम्होरी निवासी दो युवकों की मृत्यु हो गई। पुलिस को इसकी जानकारी अनिल पटेल बम्होरी निवासी ने दी। एक्सीडेंट होते ही आसपास भीड़ इकट्ठा हो गई और कार चालक मौके से भाग गए अब पुलिस आगे की जांच में जुटी टी हुई है। बताया जा रहा था कि कार तेज स्पीड में थी। पुलिस जांच कर रही है।
इनका कहना है
सेमरी हरचंद के पास गुलौन तिराहे पर यह दुर्घटना हुई। इसमें युवकों की मौत हो गई और आज उनका पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। कार चालक की तलाश की जा रही है।
उषा मरावी
थाना प्रभारी सुहागपुर

