दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव माखन नगर में कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 15 जनवरी को पहुंच रहे थे लेकिन अब उनके कार्यक्रम में संशोधन किया गया है और अब 16 जनवरी शुक्रवार को माखन नगर पहुंचेंगे और कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। गुरूवार को दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का माखन नगर (बाबई) आगमन हो रहा था जिसका कार्यक्रम संशोधित किया गया है और 16 जनवरी शुक्रवार को समय 12 सीएम पहुंचेंगे। कार्यक्रम में प्रदेश की लाड़ली बहनों के खाता में राशि का वितरण एवं संपूर्ण नर्मदापुरम जिले सहित विधानसभा सोहागपुर के विभिन्न कार्यों का भूमिपूजन,लोकार्पण किया जायेगा। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव विशाल आमसभा को भी संबोधित करेगें।
शुक्रवार को दोपहर 12 बजे हाईस्कूल मैदान, पुलिस थाने के बाजू में माखन नगर मुख्यमंत्री का कार्यक्रम होगा। इसके लिए सभी व्यवस्थाएं कर ली गई है। ट्रैफिक भी डाइवर्ट रहेगा और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम है।

