दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
9752566838
तकनीकी रूप से दुनिया बहुत आगे बढ़ चुकी है और दूसरे ग्रहों पर जीवन की संभावना तलाश कर रही है और हम आज भी सड़क दुर्घटनाओं में हो रही वृद्धि और इससे होने वाली मृत्यु की संख्या को देखते हुए लोगों को सड़क पर चलना सिखा रहे हैं। सड़क पर दुर्घटनाओं के मुख्य कारण सड़क, वाहन, मौसम और सड़क उपयोगकर्ता में सबसे महत्वपूर्ण महत्वपूर्ण है क्योंकि एक कुशल सड़क उपयोगकर्ता अन्य सभी कमियों के बाद भी सुरक्षित तरीके से मंजिल तक पहुंच सकता है। यह समझाइश छात्र छात्राओं को उप पुलिस अधीक्षक यातायात संतोष मिश्रा ने दी। यातायात जागरूकता अभियान की श्रृंखला में आज यातायात पुलिस ने सेमेरिटंस विद्यालय में छात्र छात्राओं को यातायात नियमों से अवगत कराया । यातायात निरीक्षक सुनीता पटेल ने बताया कि यातायात के नियम क्या हैं और इन का पालन क्यों करना चाहिए और वाहन चलाते समय क्या क्या सावधानी रखनी चाहिए। दुपहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट लगाना चाहिए। इस के उपरांत यातायात डीएसपी संतोष मिश्रा ने विश्व में, भारत में और मप्र की दुर्घटनाओं का तुलनात्मक विवरण देते हुए छात्रों को इस समस्या की गंभीरता से बताया। श्री मिश्रा ने कहा कि हम छोटी छोटी सावधानी रखकर सड़क पर होने वाली दुर्घटनाओं और मौतों को कम कर सकते हैं।
दूसरों की गलतियों से सीखे
उन्होंने कहा कि ना कहना सीखें चाहे वह नशा हो, नियमों का उल्लंघन हो, बिना लाइसेंस वाहन चलाना हो या अन्य कोई भी सामाजिक या वैधानिक गलती हो ।अक्सर ना कह पाने और गलत के साथ जाने पर प्रायश्चित और आंसुओं के सिवाय कुछ नहीं प्राप्त होता है अतः दूसरों की गलतियों से सीखें और अपने पर घटना घटित होने की प्रतीक्षा न करें ।
नशा जीवन ही नहीं पूरे परिवार को बर्बाद कर देता है। अधिकांश सड़क हादसे नशा के कारण होते हैं। उन्होंने कहा कि हमारा यह भी दायित्व है कि यदि सड़क पर कोई दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति मिलता है तो उसकी सहायता करनी चाहिए। इसके लिए सरकार द्वारा प्रोत्साहन योजना भी चलाई जा रही है।
कार्यक्रम के दौरान राहवीर योजना , हिट एंड रन पीड़ित प्रतिकर योजना और कैशलेश योजना से भी अवगत कराया गया ।
छात्र छात्राओं से यातायात नियमों के पालन करने की शपथ दिलाई गई । कार्यक्रम में संस्था की प्राचार्य प्रेरणा रावत, उप प्राचार्य आरके रघुवंशी सहित यातायात कर्मी भी उपस्थित रहे।

