नर्मदापुरम / प्रदेश के वरिष्ठ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर अशोभनीय टिप्पणी कर “घंटा “जैसे शब्दों का उपयोग किया गया, जो की बेहद निंदनीय है। उक्त टिप्पणी के विरोध में नगर कांग्रेस कमेटी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा कल दिनांक 5 जनवरी दिन सोमवार को दोपहर 2 बजे क्षेत्रीय सांसद के निवास (अग्निहोत्री गार्डन के बाजू में) के समक्ष घंटा बजाकर प्रदर्शन किया जाएगा। सभी कांग्रेसजनों से कल सोमवार को दोपहर 2 बजे नेहरू पार्क के समक्ष उपस्थित होने का निवेदन कमलेश बाथरे अध्यक्ष नगर कांग्रेस कमेटी, अनुराग मलैया अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नर्मदापुरम् (ग्रामीण) एवं पूर्व नगर अध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी ने किया है।

