सीएमओ ने किया फिल्टर प्लांट का निरीक्षण
गंदे पानी की शिकायत में लेबर तुरंत होगा सुधार
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
इंदौर की पेयजल संबंधी घटना को लेकर नगरपालिका की पेयजल शाखा सतर्क और सक्रिय हो गई है। अब 30 साल पुरानी पाइपलाइन का सर्वे किया जाएगा। जहां जहां से गंदे पानी की शिकायत आ रही थी वहां की समस्याओं का समाधान किया गया। साथ ही शिकायत के आधार पर नगर के वार्डों में पुरानी पाइप लाइनें भी बदली जा रही है। चेम्बर्स की सफाई कराई जा रही है। नागरिकों को शुद्ध पेयजल मिले इसके लिए प्रयास किया जा रहे हैं। नगरपालिका की टीम सक्रियता से कार्य कर रही है। सीएमओ ने किया फिल्टर प्लांट का निरीक्षण
जल प्रदाय शाखा प्रभारी उपयंत्री अंबक पाराशर ने बताया कि शनिवार को मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले द्वारा फिल्टर प्लांट का निरीक्षण किया गया और स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
टंकियों से पानी की सप्लाई में भी होगी व्यवस्था
रसूलिया में डाली जा रही पाइप लाइन का मौके पर जाकर निरीक्षण किया गया । साथ ही जहां पर भी टंकियों से पानी सप्लाई हो रही वहां सृदृढ़ व्यवस्था रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही लीकेज की शिकायत का 24 घंटे के अंदर निराकरण करने के निर्देश दिए गए। श्री पाराशर ने बताया कि सीएमओ श्रीमती पटले द्वारा नगर के किसी भी वार्ड से पानी लीकेज और गंदे पानी की शिकायत आती है तो उसका 24 घंटे के अंदर निराकरण करने के निर्देश दिए गए हैं। जिससे कि नागरिकों की समस्याओं का समाधान हो सके। साथ ही स्थानीय जलप्रदाय शाखा के कर्मचारियों को पेयजल संबंधी समस्या का निराकरण कर कार्यालय में सूचित करने के निर्देश दिए गए हैं।
पाइप लाइन बदली
उपयंत्री पाराशर ने बताया कि नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी के निर्देश पर ग्वालटोली वार्ड 31 में, प्रताप नगर रसूलिया में पाइप लाइन बदली गई है। साथ ही आर्दश नगर वार्ड 13 में पाइप लाइन बदलने का कार्य प्रगति पर है। मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्रीमती पटले ने स्थानीय जल शाखा प्रदाय के अधिकारी कर्मचारियों को निर्देशित कर 30 वर्ष से अधिक पुरानी पेयजल सप्लाई का सर्वे करने के निर्देश दिए गए। साथ ही समस्त जल प्रदाय शाखा के समस्त कर्मचारी अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। इस कार्य में कोई जो भी लापरवाही बरतेगा उस पर कार्रवाई की जाएगी।

