
इटारसी / जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय ने वुधवार को अपने साथियों सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजकुमार भावसार के निवास स्थान पर पहुंच कर उनके स्वास्थ्य का हाल जाना एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुंदरलाल भावसार का मार्गदर्शन प्राप्त कर उनसे आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ओमसेन, नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कन्हैया गोस्वामी, जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार, विक्की तिवारी, संतोष बामने, मयंक कलोसिया उपस्थित थे।

