नर्मदापुरम / पीएम पोषण भोपाल के पत्र अनुसार एवं कार्यालय जिला पंचायत के निर्देशानुसार प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में नवीन बर्तन एवं बर्तन रिप्लेसमेंट का क्रय किया जाना है। इसके लिए BRC सपना गोलानी द्वारा जिला पंचायत सीईओ के द्वारा बताए गए निर्देशों का पूर्णतः पालन करने की बात प्रधान पाठक एवं एस.एम.सी अध्यक्ष एवं स्वसहायता समूह के अध्यक्ष से कही गई। बर्तन क्रय करने हेतु समिति बनाकर उच्च कोटि व गुणवत्ता युक्त बर्तनों का क्रय करेंगे। क्रय किए गए बर्तनों का गुणवत्ता परीक्षण संबंधित विकासखंड के brcc द्वारा अनिवार्य रुप से किया जाएगा। उच्च कोटि व गुणवत्ता पूर्ण बर्तन नही पाए जाने पर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई तथा राशि की वसूली प्रस्तावित की जाएगी।

