
नर्मदापुरम / जिला युवा कांग्रेस की नवनिर्बाचित कार्यकारिणी की बैठक कल शुक्रवार को वाटिका पैलेस स्टेशन रोड में कल दोपहर 1 बजे आयोजित की जाएगी। नगर अध्यक्ष गुलाम मुस्तफ़ा ने बताया कि बैठक में प्रमुख रूप से जिला प्रभारी संगठन राहुल सिंह ठाकुर एवं जिलाध्यक्ष हर्ष कटकवार चलो पंचायत, चलो चौपाल को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक लेंगे एवं पत्रकारों से रूबरू होंगे। बैठक में युवा कांग्रेस के प्रदेश पदाधिकारी एवं समस्त विधानसभा, ब्लॉक अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

