

माखननगर / मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् के निर्देश अनुसार नवांकुर संस्था गुरुदेव शिक्षा एवं समाज सेवा समिति विकासखंड माखननगर जिला नर्मदापुरम ने सेक्टर 04 में श्रीमद्भागवत गीता महोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया। नवांकुर संस्था गुरुदेव शिक्षा एवं समाज सेवा समिति सचिव मनोज परसाई द्वारा श्रीमद्भागवत गीता वितरित की गई। नवांकुर संस्था अध्यक्ष नीतिराजसिंह यादव ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को अवसाद से निकालने के लिए महाभारत के मैदान में गीता का उपदेश देकर कर्म पथ पर चलने की प्रेरणा दी थी। इस अवसर पर किशोर तिवारी, निर्मल चाचोडिया, बेनीप्रसाद विश्वकर्मा, अर्जुन सिंह यादव, सोनाली यादव, जितेंद्र पाल, महिमा मालवीय, प्रिया शर्मा, ललित ताम्रकर, गेंदालाल यादव, शुभम्, सतीश यादव, रुपेश यादव, वीरेंद्र यादव, हरिनारायण यादव, नवांकुर संस्था, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति एवं बाल विहार माडल हायर सेकंडरी स्कूल के विद्यार्थी उपस्थित रहे। सभी का आभार परामर्श दाता सुरेश यादव ने माना।

