पिपरिया के दो समाजसेवी कांग्रेस आई टी सेल जिला समन्वयक चिंकू साहू एवं साथ में समाजसेवी आजाद सचिन शर्मा ने इटारसी जा के जरूरतमंद मरीज को रक्त दान किया, जानकारी के लिए बता दे चिंकू ने 15वीं बार रक्तदान किया व आजाद सचिन ने 8 वीं बार रक्तदान किया। दोनों समाजसेवियों की शहर वासियों ने प्रशंसा की वहीं उन्होंने भी सभी से अपील की कि रक्तदान एक महादान है और जिससे किसी की जान बचाई जा सकती है,इसलिए कृपया कर हमेशा जहां रक्तदान शिविर लगे या जहां भी जरूरतमंद मरीज की जानकारी लगे वहां जाकर तत्काल प्रभाव से रक्तदान करें।
