
नर्मदापुरम / रविवार दिनांक 28/11/2026 को थाना स्टेशन रोड पिपरिया की मटकुली चौकी क्षेत्र में अवैध रूप से शराब बेचने एवं सार्वजनिक/अनधिकृत स्थानों पर शराब पिलाने वालों के विरुद्ध पुलिस टीम द्वारा सघन अभियान चलाकर विभिन्न स्थानों पर दबिश दी गई।
पुलिस टीम द्वारा ग्राम मटकुली में सरस्वती स्कूल के पास, जागृति चौक, अहिरवार मोहल्ला एवं महावीर मोहल्ला तथा ग्राम झरिया में अवैध शराब बिक्री एवं शराब पिलाने की गतिविधियों की सूचना के आधार पर दबिश दी गई। दबिश के दौरान पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों एवं स्थानों की सघन जांच की गई। पुलिस द्वारा क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार एवं सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन/पिलाने की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। ऐसे अवैध कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध आगे भी लगातार प्रभावी कार्यवाही की जायेगी।

