
नर्मदापुरम / मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के अनुशंसा निर्देश अनुसार मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महामंत्री माननीय संजय कामले के अनुमोदन उपरांत मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विभाग एवं प्रकोष्ठ के प्रभारी महेंद्र सिंह चौहान ने पथ विक्रेता प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र वर्मा को नियुक्त किया है। अपनी इस नियुक्ति पर नरेंद्र वर्मा ने मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, प्रदेश महामंत्री संजय कामले का विभाग एवं प्रकोष्ठ के प्रभारी महेंद्र सिंह चौहान, जिला कांग्रेस प्रभारी संजय शर्मा, विभाग एवं प्रकोष्ठ के सह प्रभारी मोहन झलिया, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया है।
नरेंद्र वर्मा की नियुक्ति पर उनके मित्र शुभचिंतकों ने बधाइयां एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है। जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार ने बताया कि आज नरेंद्र वर्मा इटारसी स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंचे जहां पर उन्होंने जिला कांग्रेस अध्यक्ष का आशीर्वाद प्राप्त कियाण, कांग्रेस कार्यकर्ताओ से भेंट की। इस अवसर पर प्रमुख रूप से इंटक जिला अध्यक्ष शेख रमजान, जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार, पूर्व एल्डरमैन पार्षद अनिल बस्तवार, जिला कोषाध्यक्ष अतुल तिवारी, जिला कार्यकारिणी सदस्य चंदू दुबे एवं राहुल दुबे आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

