नर्मदापुरम / शनिवार को जनशिक्षा केंद्र मिसरोद के अंतर्गत शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला मोहारी में कक्षा 6 से 8 पढ़ाने वाले शिक्षकों का शैक्षिक संवाद संपन्न हुआ। इस शैक्षिक संवाद में नोडल के. एस. वाडिवा ने ए आई से संवाद के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही सहजकर्ता अफरोज अली एवं लाजरूस तिग्गा ने ए आई से संबंधित सभी विषयों पर चर्चा की साथ 30,70 के अनुपात में संवाद को समझाया शिक्षकों को छोटे प्रश्नों को देकर बच्चों की समझ को कैसे विकसित करें । इस बारे में चर्चा की मुख्य बिंदुओं को नोट कराया गया, आर. सी. टी. एफ के बारे में बताया गया। ए आई से किन परिस्थितियों मे काम लिया जाना चाहिए। इसका मतलब यह हुआ कि हम ए आई मदद ले सकते है परंतु हम उसे पूर्णतः सही नहीं माने।उसकी जांच परख कर ले, उसके बाद ही उसे सही माना जाए।

