
नर्मदापुरम / समेरिटन्स स्कूल इटारसी में गत दिवस निशुल्क मेडिकल कैम्प का आयोजन क्षेत्र के नागरिकों के लिए किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की प्रतिमा की पूजन एवं दीप प्रज्वलन कर हुआ। तत्पश्चात डॉक्टरों का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत,वंदन अभिनंदन किया गया। विद्यालय की शिक्षिका नमिता दीप्ति दास ने स्वागत भाषण दिया। कैम्प में डॉ. श्रवण कुमार मालवी, डॉ. श्रुति मालवी, डॉ. युवराज राय, डॉ. मयंक चौधरी, डॉ. सुनील देवानी, डॉ. अनुज दीक्षित, डॉ. नीलम देवानी द्वारा रोगियों का परीक्षण एवं उपचार किया गया। कैम्प में 150 से अधिक मरीज़ों का सफल इलाज, परामर्श एवं उपचार किया गया। इस अवसर पर समेरिटन्स ग्रुप ऑफ़ स्कूल्स के निदेशक डॉ. आशुतोष कुमार शर्मा ने लोगों को निरोगी रहने के लिए व्यवस्थित दिनचर्या अपनाने कि सलाह दी। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य प्रशांत दीक्षित ने उपस्थित डाक्टर्स,अतिथियों एवं अभिभावकों का आभार माना तथा बताया कि विद्यालय क्षेत्र के लोगों के लाभ के लिए ऐसे सामाजिक कार्यक्रम निरंतर आयोजित करते रहेगा। समेरिटन्स स्कूल द्वारा आयोजित निशुल्क मेडिकल कैम्प की डाक्टरों एवं क्षेत्र के गणमान नागरिकों ने सराहना की साथ ही भविष्य में ऐसे आयोजन होते रहने की आशा जताई।

