
नर्मदापुरम / नगरपालिका अध्यक्ष नीतू यादव द्वारा आज वार्ड क्रमांक 28 का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पार्षद कंचन चौकसे, पूर्व पार्षद सेट्टी चौकसे, वार्ड क्रमांक 23 के पार्षद बंटी परिहार आदि उपस्थित थे। नपाध्यक्ष श्रीमती यादव द्वारा वार्ड की समस्याओं को सुनते हुए निराकरण करने हेतु आश्वासन दिया। साथ ही वार्ड में नवनिर्मित नाले का निरीक्षण किया।

