

नर्मदापुरम / शासकीय गृहविज्ञान अग्रणी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रभारी प्राचार्य डॉ. जी.सी. पांडे के मार्गदर्शन में भारतीय ज्ञान परंपरा, राष्ट्रीय सेवा योजना एवं यूथ रेड क्रॉस सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में संविधान दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी प्राचार्य डॉ. जी.सी. पांडे द्वारा भारतीय संविधान की प्रस्तावना के वाचन से किया गया। इसके पश्चात महाविद्यालय के समस्त स्टाफ एवं छात्राओं द्वारा संविधान के प्रति निष्ठा रखते हुए मौलिक कर्तव्यों के पालन की सामूहिक शपथ ली गई। संविधान दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों में संविधान के प्रति जागरूकता एवं संवैधानिक मूल्यों की समझ विकसित करने के उद्देश्य से प्रश्नमंच प्रतियोगिता, “मेरा संविधानदृमेरा स्वाभिमान” विषय पर पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता एवं युवा संवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर भारतीय ज्ञान परंपरा के संयोजक डॉ. आर.के. चैकीकर ने कहा कि भारतीय संविधान हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों, अधिकारों एवं कर्तव्यों का आधार है। संविधान के मूल्यों को समझना और उन्हें अपने जीवन में आत्मसात करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।
राजनीति विज्ञान विभाग के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. दुर्गेश तेली ने संविधान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संविधान हमें अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक करता है। युवा पीढ़ी को संविधान के मूल्यों एवं लोकतांत्रिक आदर्शों के प्रति सजग रहना चाहिए। प्रश्नमंच प्रतियोगिता के संयोजक डॉ. चंद्रशेखर राज रहे। प्रतियोगिता में डॉ. राजीव कुमार जैन, डॉ. योगेश यादव, श्री अनुप सराफ, सौरव सिंह एवं शैलेंद्र तिवारी ने सदस्य के रूप में सहयोग किया। प्रतियोगिता में प्रथम एवं तृतीय स्थान मेघा यादव ने प्राप्त किया। “मेरा संविधानदृमेरा स्वाभिमान” विषय पर पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल में डॉ. पी.आर. मानकर, डॉ. श्रुति गोखले एवं डॉ. आशीष सिंह रहे। प्रतियोगिता की संयोजक डॉ. वैशाली लाल रहीं, जबकि सुश्री काजोल सेन एवं सुश्री पूजा गोस्वामी ने सदस्य के रूप में सहयोग किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान निर्मला राजपूत, द्वितीय स्थान सलोनी दुबे एवं तृतीय स्थान निशा शर्मा ने प्राप्त किया।
संविधान दिवस के उपलक्ष्य में विद्यार्थियों के बीच युवा संवाद प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें प्रथम स्थान हुमेरा अली, द्वितीय स्थान सलोनी दुबे एवं तृतीय स्थान मान्या ने प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी सुश्री पूजा गोस्वामी द्वारा किया गया तथा आभार प्रदर्शन अनुप सराफ द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. भारती दुबे, डॉ. विनीत अग्रवाल, डॉ. श्रुति गोखले, डॉ. रागिनी सिकरवार, डॉ. रफीक अली, महाविद्यालय के समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को संविधान के प्रति जागरूक करते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों, मौलिक अधिकारों एवं मौलिक कर्तव्यों के प्रति संवेदनशील बनने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम उत्साहपूर्ण वातावरण में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।

