नर्मदापुरम / कलेक्टर आशीष वशिष्ठ के निर्देशन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास आशीष सिंह के मार्गदर्शन में गुरुवार दिनांक 26/11/2026 को सरवाईट कान्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वन स्टॉप सेंटर द्वारा “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” योजना अंतर्गत 60 दिवसीय विशेष अभियान का शुभारंभ के अंतर्गत” जागरूकता और सामुदायिक सहभागिता” एवं हब के अंतर्गत मासिक थीम अनुसार जागरुकता सत्र का आयोजन किया गया। वन स्टॉप सेंटर प्रशासक द्वारा उपस्थित छात्र/छात्राओ को बालिकाओं के समान महत्व, देखभाल और अवसरों पर पारिवारिक संवाद की जानकारी, दहेज प्रतिषेध अधिनियम , 181 राष्ट्रीय महिला हेल्प लाईन, चाईल्ड हेल्प लाईन नं. 1098 व साईबर अपराध के लिये 1930 साईबर हेल्प लाईन लाईन की जानकारी दी तथा छात्र/छात्राओं को बाल विवाह मुक्त भारत अंतर्गत शपथ दिलाई। डॉ. मयंक तोमर (अकादमिक काउंसलर) ने संविधान दिवस के उपलक्ष्य में संविधान प्रस्तावना का वाचन किया तथा छात्र/छात्राओं को संविधान की शपथ दिलाई। महेंद्र सिंह चौहान (असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर) ने बताया कि कानूनन 18 वर्ष से कम उम्र की लड़की और 21 वर्ष से कम उम्र के लड़के का विवाह बाल विवाह की श्रेणी में आता है, जिसे सरकार द्वारा पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया है । प्राचार्य सिस्टर सलूजा के द्वारा आभार व्यक्त किया गया। इस कार्यकम में महिला थाने से आरक्षक ललित नरे, अर्पिता शर्मा, भागवती विष्ट ( कांउसलर), पूजा खरवार (केसवर्कर), सरवाईट कान्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल का समस्त स्टाफ तथा छात्र/छात्राएं उपस्थित रही।

