नर्मदापुरम / गोल्डन वेलफेयर सोसायटी द्वारा नर्मदापुरम में अपनी सेवाएं दे चुके डीएसपी यातायात संतोष मिश्रा के सतना स्थानांतरण पर सम्मानपूर्वक विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर सोसायटी के सदस्यों ने उन्हें पुष्पमाला पहनाकर एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सोसायटी के समिति सदस्य प्रतीक पाठक ने कहा कि डीएसपी संतोष मिश्रा ने अपने कार्यकाल के दौरान यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने, सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके कार्यों, कर्तव्यनिष्ठा एवं जनसेवा के प्रति समर्पण को देखते हुए सोसायटी ने उनके सम्मान में यह विदाई समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया।
प्रतीक पाठक ने कहा कि संतोष मिश्रा ने लगभग साढ़े चार वर्षों तक नर्मदापुरम में अपनी सेवाएं देकर शहरवासियों के बीच एक अलग पहचान बनाई है। उनका कार्यकाल सदैव याद रखा जाएगा। स्थानांतरण शासकीय सेवा का हिस्सा है, लेकिन अच्छे कार्य और लोगों के साथ बनाया गया आत्मीय संबंध हमेशा याद रहते हैं।
समारोह में गोल्डन वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने संतोष मिश्रा को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। इस अवसर पर, धर्मेंद्र ओझा, रत्नेश दुबे, आदित्य ओझा, रमेश दुबे, स्वप्निल उपाध्याय, संजय, नीलेश गोयल, नितिन, डॉक्टर विश्वास, महेश ठाकुर, विवेक साहू, अंकित प्रवीण, शरद, पुरुषोत्तम साहू, मक्खन दायमा, भार्गव, पटेल आदि लोग उपस्थित रहे।

