


नर्मदापुरम / गुरुवार 26 नवंबर 2026 को इंस्पायर पोदार लर्न स्कूल पोवारखेड़ा में संविधान दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने भारतीय संविधान के महत्व, मौलिक अधिकारों, मौलिक कर्तव्यों तथा लोकतांत्रिक मूल्यों पर आधारित प्रभावशाली प्रस्तुतियाँ दीं।
कार्यक्रम का आयोजन साक्षी और कनिष्का मैम के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में किया गया। विद्यार्थियों ने अपने भाषणों, विचारों एवं प्रस्तुतियों के माध्यम से संविधान की प्रस्तावना तथा न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व जैसे मूलभूत सिद्धांतों को सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्या प्रतीक्षा दुबे , कार्यकारी अधिकारी राजेंद्र यादव सर सहित समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे। प्राचार्या प्रतीक्षा मैम ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उन्हें संविधान के मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने तथा एक जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में संवैधानिक जागरूकता, राष्ट्रीय एकता, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं नागरिक कर्तव्यों के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना था। कार्यक्रम ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

