
नर्मदापुरम / 77 वे संविधान दिवस पर समेरिटन्स विद्यालय सांदीपनि परिसर में गुरुवार को विभिन्न आयोजन हुए। इसी श्रृंखला में विद्यालय की प्रातःकालीन प्रार्थना सभा के दौरान संविधान की उद्देशिका का वाचन कक्षा 12वीं की छात्रा पर्ल रघुवंशी ने किया। इस अवसर पर अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए गए, जिनमें कक्षा 6 से 12 तक के छात्र-छात्राओं द्वारा भाषण एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रतिस्पर्धा की गई। इस दौरान छात्रों को शिक्षक संजय लायल द्वारा संविधान की आवश्यकता एवं वर्तमान परिप्रेक्ष्य में संविधान के महत्व के बारे में बताया। अन्य शिक्षकों में सुश्री दीपा राजपुत, रश्मि दुबे, किरन राज, सोमा राय चौधरी भी उपस्थित थे।

