
नर्मदापुरम / यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा 24 नवंबर 2026 को ग्राम पंचायत बिसरोदा में वित्तीय समावेशन संतृप्ति महा शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में श्रीमती शालिनी मेनन महाप्रबंधक, केंद्रीय कार्यालय मुंबई; मुकेश भारती शर्मा अंचल एश्योरेंस प्रमुख भोपाल, दीपक पाटिल, जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड नर्मदापुरम, राज कुमार सेन क्षेत्र प्रमुख नर्मदापुरम, संजय कुमार क्षेत्रीय एश्योरेंस प्रमुख नर्मदापुरम, गोपीनाथ बालासाहेब साखरे क्षेत्रीय कार्यालय नर्मदापुरम एवं अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों, महिलाओं एवं स्वयं सहायता समूह सदस्यों को बैंकिंग सेवाओं से जोड़ने हेतु प्रधानमंत्री जन धन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना एवं सरकार की अन्य योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही रीकेवाईसी, सीकेवाईसी, नामांकन, जमाकर्ता शिक्षण और जागरूकता निधि, सरकार प्रायोजित ऋण योजनाओं, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा, प्रधानमंत्री स्वनिधि, मुद्रा योजना एवं स्वयं सहायता समूह ऋण पर भी चर्चा की गई।

