<img src="https://satyakiawaaz.com/wp-content/uploads/2026/11/20261119_190748.jpg" alt="" width="2880" height="2880" class="alignnone size-full wp-image-38550" /
नर्मदापुरम / मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित परमानंद भाई पटेल ट्रॉफी अंडर-22 बालक वर्ग के कुछ मैचों की मेजबानी नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट एसोसिएशन को सौंपी गई है। जहां मुकाबला मेजबान नर्मदापुरम और चंबल संभाग के मध्य एमपीसीए ग्राउंड नर्मदापुरम पर चल रहा है। जिसमें चंबल संभाग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 235 रन बनाए थे। जवाब में नर्मदापुरम ने साहिल कवाड़े के नाबाद 162 रन और अक्षत सोलंकी के 104 रनों की शानदार परियों की मदद से पहली पारी में 435 रन बनाकर 190 रनों की बढ़त हासिल की थी। लेकिन दूसरी पारी में चंबल टीम ने मैच के तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 264 रन 5 विकेट खोकर बना लिए है और अभी चौथे दिन का खेल शेष है। नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट एसोसिएशन के मानसेवी सचिव प्रदीप तोमर ने बताया कि चार दिवसीय मैच में नर्मदापुरम संभाग की टीम ने तीसरे दिन 288 रनों से आगे खेलते हुए साहिल कवाड़े के नाबाद 162 रन और अक्षत सोलंकी के 104 रनों की मदद से 425 रन बनाए है। वहीं चंबल संभाग की टीम ने दूसरी पारी में 5विकेट खोकर 264 रन बना लिए हैं। मैच में एमपीसीए अंपायर रोहित धाकड़ और अनुज सिंह साथ ही ऑनलाइन स्कोरर सचिन गोस्वामी एवं ऑफ लाइन स्कोरर शिशुपाल सिंह राजपूत रहे। मैच में नर्मदापुरम संभाग के कोच सुनील शर्मा, मैनेजर मनोहर बिलथरिया एवं चंबल टीम के कोच सनत गुर्जर, मैनेजर राहुल शर्मा है। मैच के दौरान एमपीसीए मैनेजिंग कमेटी मेंबर अनुराग मिश्रा सर, एमपीसीए मैच रेफरी कीर्ति चौधरी, सिलेक्टर सचिन धौलपुरे, सीनियर सिलेक्शन कमेटी चेयरमैन संजय नाफड़े, कॉर्डिनेटर नितेश राजपूत, सिलेक्टर सुनील कोलोसिया, चेतन राजपूत शफीक खान सहित ग्राउंड स्टाफ मौजूद रहा।
*स्कोर कार्ड*
चंबल पहली पारी 235 ऑल आउट,
शिखर अग्रवाल 71 रन,
सोमू शिकरवार 44 रन,
लव दुबे 6 विकेट,
नर्मदापुरम पहली पारी 425 ऑल आउट,
साहिल कवाड़े 162*रन,
अक्षत सोलंकी 104 रन,
सोमू शिकरवार 3 विकेट,
उदय यादव 2 विकेट,
शिखर अग्रवाल 2 विकेट,
चंबल दूसरी पारी 264 पर 5 विकेट,
सोमू शिकरवार 100 रन,
गार्विक शर्मा 48 रन,
स्पर्श धाकड़ 44 रन,
सौरव वर्मा 2 विकेट,
प्रशांत कासदे 1 विकेट।
मैच में अंतिम दिन का खेल शेष है।

