
नर्मदापुरम / धाना देहात जिला नर्मदापुरम् के में सत्र न्यायाधीश नर्मदापुरम् के न्यायालय में दिनांक 19 नवम्बर-2026 को निर्णय पारित किया गया जिसमें धारा 117 (2) बीएनएस के अंतर्गत आरोपी भगवानदास उर्फ गुड्डू सोनी एवं राजकुमार उर्फ डब्बू सोनी को तीन-तीन वर्ष के सश्रम कारावास एवं 3000-3000/- के अर्थदंड से दडित किया गया अर्थदंड की राशि अदायगी में व्यतिकम पर दो माह के अतिरिक्त सश्रम कारावास भुगताए जाने के आदेश दिए गए । प्रकरण अभियोजन की तरफ से पैरवी शैलेन्द्र कुमार गौर लोक अभियोजक शासकीय अभिभाषक द्वारा की गई ।
लोक अभियोजक श्री गौर द्वारा बताया गया कि अभियोजन प्रकरण के अनुसार दिनांक 15.02.2026 को न्यू पाण्डेय अस्पताल नर्मदापुरम् से मरीज रतनलाल यादव पिता मंशाराम यादव को घटनास्थल जिंद बाबा के पास बाबई रोड नर्मदापुरम् पर अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा मारपीट कर सिर में आयी गंभीर चोट की अवस्था में ईलाज के लिए भर्ती कराया गया। उक्त सूचना प्राप्त होने पर अग्रिम कार्यवाही हेतु पुलिस थाना देहात नर्मदापुरम् से अस्पताल जांच हेतु जाने पर मरीज को आईसीयू में भर्ती पाया गया, घटना के संबंध में बातचीत कर मरीज के कथन लेखबद्ध किये गये उसने आरोपी डब्यू एवं भगवानदास द्वारा शराब पीने की बात को लेकर गाली गलौच कर जान से मारने की नीयत से पत्थर से मारपीट कर सिर में चोट पहुंचाना बताया। ड्यूटी डाक्टर से मरीज की प्री एमएलसी प्राप्त की गई, जिसमें डाक्टर द्वारा मरीज को आयी चोट डेंजरस टू लाईफ होना लेखगद्ध किया गया । फरियादी के कथन एवं डाक्टर रिपोर्ट के आधार पर अभियुक्तगणों डब्बू और भगवानदास के विरूद्ध धारा 296 (बी),109 (1) 3 (5) बीएनएस के अंतर्गत प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज की जाकर अन्वेषण किया गया । प्रकरण की सुनवाई सेशन न्यायाधीश के समक्ष की गई ।
विचारण के दौरान अभियोजन की ओर से 12 साक्षियों के कथन लेखबद्ध कराए गए, जिनके कथनों पर विश्वास करते हुए अभियुक्तगणों को धारा 117 (2) सहपठित धारा 3(5) बीएनएस के तहत तीन-तीन वर्ष के सश्रम कारावास एवं अर्थदंड से दंडित किया गया ।

