
नर्मदापुरम / प्रति गुरूवार को होने वाली जनसुनवाई में जहां लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका त्वरित समाधान किया जा रहा है। वहीं लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो जाने से उन्हें राहत मिल रही है। आज नगरपालिका में नपाध्यक्ष नीतू यादव और मुख्य नगरपालिका अधिकारी वैभव देशमुख द्वारा संयुक्त रूप से जनसुनवाई की गई। जनसुनवाई के दौरान कार्यालय अधीक्षक मुनेंद्र पांडेय, स्वच्छता नोडल अधिकारी अनुराग तिवारी, इंजीनियर्स मुकेश जैन, आयुषी रिछारिया, विशाल शर्मा सहित पार्षदगण, पूर्व पार्षदगण आदि उपस्थित थे।
समस्याओं का हुआ समाधान……
जनसुनवाई के दौरान संजय नगर में पानी की टंकी के पास पड़े कचरे को साफ कराने हेतु आवेदन आया, जिसमें सफाई दरोगा को निर्देशित कर सफाई करने के निर्देश दिए। वहीं वार्ड क्रमांक 29 में नाली पर अतिक्रमण कर नाली चोक करने के आवेदन पर कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण दल को समाधान करने के निर्देश दिए। वार्ड क्रमांक 6 में नलकूप को पाइप लाइन से कनेक्ट करने के लिए जल शाखा प्रभारी को एक सप्ताह की समय सीमा दी गई। पिता की मृत्यु के उपरांत बेटी को राष्टÑीय परिवार सहायता राशि के आवेदन की जांच हेतु संबंधित शाखा को भेजा गया। इसके उपरांत वार्ड क्रमांक 16 पुलिया डेमेज का आवेदन पर जांच के निर्देश दिए तथा पुलिया की मरम्मत करने संबंधित शाखा को निर्देशित किया गया। इसके बाद पीएम आवास, राशन कार्ड समर्पण, समग्र आइडी से संबंधित आवेदनों पर भी कार्रवाई की गई। वहीं पंकज शुक्ला द्वारा दिए गए आवेदन में कहा कि ठेकेदारों द्वारा जो भी कार्य किए जाते हैं उनका ब्योरे के साथ बोर्ड लाया जाए। नपाध्यक्ष और सीएमओ ने संयुक्त रूप से निर्देशित करते हुए कहा कि जनसुनवाई में जो भी शिकायतें आती हैं उनका प्राथमिकता से समाधान किया जाए। साथ ही की गई कार्रवाई से अवगत कराएं।

