

नर्मदापुरम / प्रदेश में 12 नवंबर से जारी मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत इस शनिवार और रविवार (21 एवं 22 नवंबर) को सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजीव कुमार झा के मार्गदर्शन में तथा कलेक्टर श्री आशीष वशिष्ठ के निेर्दशन में मतदाता जागरूकता अभियान (SVEEP) चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में स्वीप आइकॉन सारिका घारू ने आम लोगों के बीच आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में संवाद करते हुए नागरिकों को इन शिविरों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
सारिका ने कहा कि जो लोग काम की व्यस्तता के कारण सामान्य दिनों में बीएलओ से नहीं मिल पाते हैं, वे इस वीकेंड अवकाश का लाभ उठाकर मतदान केंद्र पहुंचें और मतदाता सूची में अपने नाम की पुष्टि करें। उन्होंने बताया कि जिनकी आयु 1 जनवरी 2027 को 18 वर्ष होने जा रही है, वे युवा मतदाता बनने के लिए फॉर्म-6 भरें। साथ ही, विवाह के बाद ससुराल आई बहुएं भी अपने नए पते पर मतदाता बनने के लिए निर्धारित फॉर्म-8 या नया नाम होने पर फॉर्म-6 भरकर आवेदन कर सकती हैं।

