
नर्मदापुरम / पुरस्कार वितरण के साथ गुरुवार को समेरिटन्स विद्यालय के प्राइमरी विभाग का खेल महोत्सव आरोह का उत्साह पूर्वक समापन हुआ। इस अवसर पर विजेता प्रतिभागियों को डायरेक्टर डॉ आशुतोष शर्मा, प्राचार्य श्रीमती प्रेरणा रावत और प्रजापिता ब्रह्माकुमारी आश्रम शिवपुरी की बीके शबनम ने पुरस्कारों का वितरण किया। इस अवसर पर बीके शबनम ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें जीवन में अनुशासन को अपनाना चाहिए। साथ ही जीवन में सदैव कुछ ना कुछ नवीन और सकारात्मक सीखते रहना चाहिए। इस अवसर पर प्रभारी श्रीमती निधि शुक्ला, संजय सेलट, विक्रांत खंपरिया, अमित माहेश्वरी आदि उपस्थित रहे।

