
नर्मदापुरम / कलेक्टर के निर्देशानुसार प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी 22 नवंबर से 26 नवंबर 2026 तक बांद्राभान मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले में श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा अस्थाई चिकित्सालय / प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नरसिंह गेहलोत ने बताया कि मेले में चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मचारियों की शिफ्टवार ड्यूटी लगाई गई है। आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए 24 घंटे एम्बुलेंस उपलब्ध रहेगी। साथ ही श्रद्धालुओं को आवश्यक चिकित्सा सेवाएं प्रदान की जाएंगी। बांद्राभान मेला में समस्त व्यवस्थाओं हेतु बीएमओ डॉ सृजन सेंगर मेला प्रभारी तथा सुनील साहू एमपीडब्ल्यू को सहायक मेला प्रभारी नियुक्त किया गया है।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्धारित समय पर ड्यूटी स्थल पर उपस्थित रहकर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

