
नर्मदापुरम / कांग्रेस पार्टी के महत्वपूर्ण अभियान ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ के तहत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महेंद्र शर्मा को नर्मदापुरम जिले का प्रभारी मनोनीत किए जाने पर जिला कांग्रेस कमेटी सहित जिले के समस्त कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। उनके मनोनयन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेंद्र शर्मा को बधाई देते हुए कहा कि पार्टी ने उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपकर उनके अनुभव, संगठनात्मक क्षमता और सक्रियता पर विश्वास जताया है। हमें पूर्ण विश्वास है कि श्री शर्मा अपने अनुभव और नेतृत्व क्षमता से नर्मदापुरम जिले में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को नई गति प्रदान करेंगे। कांग्रेस का यह अभियान लोकतंत्र, संविधान और मतदाता के अधिकारों की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण है। जिले के सभी कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पूरी एकजुटता के साथ इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग करेंगे।
जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष ओम सेन ने बधाई देते हुए कहा कि महेंद्र शर्मा का संगठनात्मक अनुभव अभियान को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उनके नेतृत्व में जिले में कांग्रेस की गतिविधियों को नई ऊर्जा मिलेगी।
जिला संगठन महासचिव एडवोकेट हरिनारायण थापक ने कहा कि महेंद्र शर्मा का मनोनयन संगठन के लिए खुशी का विषय है। हमें विश्वास है कि उनके मार्गदर्शन में सभी कांग्रेसजन एकजुट होकर अभियान को जन-जन तक पहुंचाएंगे।
जिला अनुशासन समिति अध्यक्ष धर्मेंद्र मालवीय ने कहा कि लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के लिए कांग्रेस का यह अभियान बेहद महत्वपूर्ण है। महेंद्र शर्मा के नेतृत्व में जिले में अभियान को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाया जाएगा।
जिला इंटक अध्यक्ष शेख रमजान ने कहा कि महेंद्र शर्मा को मिली यह जिम्मेदारी उनके संगठनात्मक समर्पण और अनुभव का सम्मान है। उनके नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार ने कहा कि महेंद्र शर्मा का नर्मदापुरम जिले का प्रभारी बनना कांग्रेस संगठन के लिए गौरव की बात है। उनके अनुभव और मार्गदर्शन से ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को जिले के प्रत्येक क्षेत्र और प्रत्येक मतदाता तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।
श्री शर्मा को बधाई एवं शुभकामनाएं देने वालों में जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष ओम सेन, जिला संगठन महासचिव हरिनारायण थापक, जिला अनुशासन समिति अध्यक्ष धर्मेंद्र मालवीय, इंटक जिलाध्यक्ष शेख रमजान, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामनारायण गौर, पूर्व सरपंच राकेश चंदेले, जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार, जिला कोषाध्यक्ष अतुल तिवारी, चंदू दुबे, जिला कांग्रेस सचिव सुशील बस्तवार, केसला ब्लाक उपाध्यक्ष बसंत आसरे, नर्मदापुरम ब्लॉक कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष चंद्रकांत बहारे, अखिलेश पटेल,अनिल बस्तवार, अजय पटेल, अनूप गाचले, पहलाद आठनेरे, संतोष बामने, प्रमोद कलोसिया, मयंक कलोसिया सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हैं।
सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि महेंद्र शर्मा के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में नर्मदापुरम जिले में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान पूरी मजबूती के साथ संचालित होगा। यह जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार द्वारा दी गई।

