
नर्मदापुरम / राष्ट्रीय पत्रकारिता दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी नर्मदापुरम के अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय ने जिले के समस्त प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया से जुड़े पत्रकार बंधुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। पत्रकार समाज की आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने के साथ-साथ जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। निष्पक्ष, निर्भीक और जिम्मेदार पत्रकारिता लोकतंत्र को मजबूत बनाने का आधार है।
उन्होंने कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी नर्मदापुरम के संगठनात्मक कार्यक्रमों, जनहित से जुड़े मुद्दों, आंदोलनों, धरना-प्रदर्शनों एवं विभिन्न गतिविधियों को वर्षभर समाचार पत्रों, न्यूज चैनलों और डिजिटल मीडिया के माध्यम से जनता तक पहुंचाने में जिले के सभी पत्रकार साथियों ने जो सहयोग और सकारात्मक भूमिका निभाई है, उसके लिए मैं हृदय से सभी का आभार व्यक्त करता हूं।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय ने आगे कहा कि पत्रकारों का सहयोग किसी भी सामाजिक एवं राजनीतिक संगठन के विचारों और जनहित से जुड़े मुद्दों को आमजन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। हमें आशा ही नहीं, बल्कि पूर्ण विश्वास है कि भविष्य में भी सभी पत्रकार साथी इसी प्रकार निष्पक्ष, स्वतंत्र और निर्भीक पत्रकारिता के माध्यम से जनहित के मुद्दों को स्थान देते रहेंगे तथा हमारा सहयोग करते रहेंगे।
अंत में जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय ने जिले के सभी स पत्रकारों को पुनः राष्ट्रीय पत्रकारिता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी का वर्षभर मिला सहयोग हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण और सराहनीय रहा है। इसके लिए जिला कांग्रेस कमेटी नर्मदापुरम की ओर से आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद एवं आभार।

