
नर्मदापुरम / जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय ने जिले के समस्त सम्मानित ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों एवं नगर कांग्रेस अध्यक्षों से आग्रह किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत कांग्रेस पार्टी द्वारा नियुक्त बूथ लेवल एजेंट (BLA-2) को सक्रिय करें तथा उन्हें अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर मतदाता सूची का बारीकी से निरीक्षण करने के निर्देश दें।
उन्होंने कहा कि 12 नवंबर 2026 से 11 दिसंबर 2026 तक दावे एवं आपत्तियों की प्रक्रिया के दौरान कांग्रेस के सभी बीएलए- 2 अपने-अपने निर्धारित मतदान केंद्रों पर पहुंचकर मतदाता सूची का सूक्ष्मता से परीक्षण करें। विशेष रूप से यह देखें कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची में शामिल होने से छूट तो नहीं गया है। पूर्व में प्रकाशित मतदाता सूची एस आई आर प्रक्रिया के उपरांत जारी हुई है उसमें बड़े स्तर पर भारी अनियमितताएं हुई है बड़े पैमाने पर पात्र मतदाताओं के नाम विलोपित कर दिए गए हैं एवं कुछ अपात्र मतदाताओं के नाम शामिल कर दिए गए हैं साथ ही मतदाता सूची में दर्ज नाम, पता एवं अन्य जानकारियों में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर संबंधित मतदाताओं को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवश्यक सुधार कराने के लिए जागरूक करें।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय पांडेय ने सभी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों एवं नगर कांग्रेस अध्यक्षों से विशेष आग्रह किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में नियुक्त कांग्रेस के बीएलए- 2 से संपर्क कर उन्हें इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के प्रति निर्देशित करें। सभी बीएलए-2 अपने निर्धारित बूथों पर पहुंचकर पूरी गंभीरता के साथ मतदाता सूची का निरीक्षण करें और दावे एवं आपत्तियों से संबंधित कार्यवाही पर नजर रखें।
आगे जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय ने कहा कि मतदाता सूची का सही एवं त्रुटिरहित होना लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसलिए संगठन के सभी पदाधिकारी और बूथ स्तर के कार्यकर्ता आपसी समन्वय बनाकर इस अभियान में अपनी जिम्मेदारी निभाएं, ताकि कोई भी पात्र मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे।जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी के माध्यम से कहा कि पार्टी के BLA-2 को किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर अपने ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एवं नगर कांग्रेस अध्यक्ष जिला कांग्रेस अध्यक्ष से संपर्क करें ।

