नर्मदापुरम / इटारसी में श्री कृष्ण और श्री गोवर्द्धन भक्ति के एक आयाम के रूप में विगत कई वर्षों की तरह इस बार पुनः आंवला नवमी पर 18 नवंबर बुधवार को भक्ति भाव से श्री द्वारिकाधीश जी को पारंपरिक श्री छप्पन भोग समर्पित होंगे। श्री द्वारिकाधीश, बड़ा मंदिर में इस हेतु विगत 15 नवंबर से सभी तैयारियां भव्य स्तर पर जारी हैं। 18 नवंबर को सायं 6 बजे से श्री गोवर्धन पूजन और सायं 7 बजे से छप्पन भोग दर्शन प्रारंभ होंगे। रात्रि 7.30 बजे से छप्पन भोग प्रसादी का वितरण प्रारंभ किया जाएगा। इस महा आयोजन छप्पन भोग महोत्सव में यदि कोई अपना सहयोग, तन, मन या धन से देना चाहे तो वह श्री द्वारिकाधीश उत्सव समिति के सदस्य रमेश चांडक या उमेश अग्रवाल से संपर्क कर सकते हैं।

