नर्मदापुरम / इन दिनों नियमों को ताक पर रखकर सिर्फ दिखावे के लिए बुलेट वाइक के चालक अपने साइलेंसर को मोडिफाइड करा रहे हैं और उनसे तेज आवाज निकल रही है। और तो और कई बुलेट से तो गोली चलने की आवाज निकल रहे हैं, जिससे आसपास दहशत का माहौल फैल जाता है, कि कहीं कोई वारदात तो नहीं हो गई है। इन बुलेट चालकों की हिम्मत इसलिए भी बढ़ रही है कि यातायात विभाग द्वारा कई दिनों से इस तरह की कोई चेकिंग नहीं की गई है। आज सोमवार प्रातः से ही टेलीफोन एक्सचेंज चौराहे पर एक बुलेट चालक कई मर्तबे गुप्ता नर्सिंग होम वाली गली से निकल रहा है और बाजार जा रहा है। जिसकी बुलेट में मॉडिफाई साइलेंसर लगा हुआ है और वह साइलेंसर के द्वारा कर्ण भेदी आवाज निकल रही है, जिससे आम नागरिकों को असुविधा हो रही है, अगर टेलीफोन एक्सचेंज चौराहे में लगे सीसीटीवी कैमरे में देखा जाए तो उक्त बुलेट चालक का नंबर मिल सकता है।

