नर्मदापुरम / महादेव वेलफेयर सोसायटी के द्वारा नवोदय स्कूल एवं सैनिक स्कूल की बच्चों को निःशुल्क परीक्षा की तैयारी कराई जा रही हैं। सोसाइटी के जिला अध्यक्ष मिहिर श्रीवास्तव ने बताया है कि 15 नवंबर से 20 नवंबर तक सदर बाज़ार V2 मॉल सर्किट हाउस चौराहा के पास रहेगी। मिहिर श्रीवास्तव ने बताया कि आजकल बच्चे मोबाइल का ज्यादा उपयोग करने से उनकी रुचि पढ़ाई से कम होती जा रही है जिसे लेकर हमारी समिति ने निःशुल्क कोचिंग का निर्णय लिया है।

