
नर्मदापुरम / लोक आस्था के चार दिवसीय महापर्व छठ का समापन आज सोमवार, 16 नवंबर को उगते सूर्य को उषा अर्घ्य देने के साथ हो गया है। छठ महा पर्व पर सुबह शाम सेठानी घाट पर पूजा करने आते रहे।
सुबह सूर्योदय से पहले ही नर्मदा नदी के घाटों पर पहुंच गए। पानी में खड़े होकर सूर्य की पहली किरण दिखते ही उन्होंने जल और दूध से अर्घ्य दिया और छठी मैया से परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।
अर्घ्य के बाद व्रतियों ने अदरक और जल ग्रहण कर पारण किया। इसके साथ ही खरना के बाद शुरू हुआ करीब 36 घंटे का कठिन निर्जला व्रत भी पूरा हो गया।
*4 दिन का सफर ऐसे पूरा हुआ -*
– *13 नवंबर -* नहाय-खाय,
– *14 नवंबर -* खरना,
– *15 नवंबर -* संध्या अर्घ्य, डूबते सूर्य को अर्घ्य,
– *16 नवंबर -* उषा अर्घ्य, उगते सूर्य को अर्घ्य और पारण।

