
नर्मदापुरम / पिपरिया / महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत एक अप्रैल दो हजार पच्चीस से इक्कतीस मार्च दो हजार छब्बीस तक की अवधि में कराए गए एक सौ छियासठ हितग्राही मूलक एवं तीन सामुदायिक कार्यों का भौतिक मौखिक एवं दस्तावेजी सत्यापन का कार्य संचालक मध्य प्रदेश स्टेट सामाजिक सम परीक्षा समिति पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के निर्देशानुसार कलेक्टर आशीष वशिष्ठ एवं अपर कलेक्टर विकास हिमांशु जैन के आदेश अनुसार मध्य प्रदेश पंचायत एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 की धारा 6 (1) के अंतर्गत निहित प्रावधानों के तहत् जिला समन्वयक सामाजिक अंकेक्षण राजेश ठाकुर के मार्गदर्शन एवं प्रभावी मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीराम सोनी विकासखंड समन्वयक राजेश कुमार ग्यारसे के निर्देशन में विकासखंड की ग्राम पंचायत पुनौर एवं धनाश्री में आज से प्रारंभ होगा।
सामाजिक अंकेक्षण त्रिस्तरीय सत्यापन का कार्य विकासखंड के लिए चयनित विलेज रिसोर्स पर्सन एवं ग्राम संपरीक्षा समिति के द्वारा संयुक्त रूप से भौतिक मौखिक एवं दस्तावेजी सत्यापन का कार्य संपादित होगा। कलेक्टर आशीष वशिष्ठ ने सामाजिक अंकेक्षण कार्य के लिए कैलेंडर जारी कर ग्राम सामाजिक एनिमेटर को कैलेंडर अनुसार ग्राम पंचायतों में उपस्थित होकर सामाजिक अंकेक्षण त्रिस्तरीय सत्यापन का कार्य किए जाने के निर्देश जारी किए हैं। सामाजिक अंकेक्षण का कार्य विकासखंड समन्वयक राजेश कुमार ग्यारसे के मार्गदर्शन में संपादित किया जाएगा सामाजिक अंकेक्षण कार्य के लिए चार ग्रुप बनाए गए हैं। ग्रुप में श्रीमती गीता मेहरा-बृजेश मेहरा, श्रीमती मनोरमा सोनी- कुमारी आशा रधुवंशी,श्रीमती प्रीति सराठे- श्रीमती निर्मला बाथरे ,श्रीमती सविता मालवीय नसरीन वानो ग्राम संपरीक्षा समिति के साथ गांव में उपस्थित होकर संपादित करेंगे।
विकासखंड समन्वयक राजेश कुमार ग्यारसे ने बताया कि नवम्बर माह के तृतीय सप्ताह में ग्राम पंचायत पुनौर एवं धनाश्री में आज से सामाजिक अंकेक्षण का कार्य किया जाएगा। सामाजिक अंकेक्षण के अंतर्गत ग्राम सामाजिक एनिमेटर तीन सामुदायिक तथा एक सौ छियासठ हितग्राही मूलक कार्यों का सत्यापन करेंगे। इन कार्यों पर कार्य प्रारंभ से लेकर 31 मार्च 2026 की अवधि तक राशि छत्तीस लाख बारह हजार दो सौ इक्वन रुपए का व्यय किया गया है। वर्ष के दौरान एक सौ सोलह कार्य पूर्ण हुए हैं तथा तिरेपन कार्य वर्तमान में प्रगतिरत हैं। इन निर्माण कार्यों से संबंधित पत्रक ग्राम सामाजिक एनिमेटर को वितरित कर दिए गए हैं।
विकासखंड समन्वयक राजेश ग्यारसे ने बताया कि सामाजिक अंकेक्षण के अंतर्गत ग्राम सामाजिक एनिमेटर तीन डगवेल रिचार्ज पिट एक सौ बासठ प्रधानमंत्री आवास निर्माण कार्य तीन तथा एक बागिया मां के नाम का एक निर्माण के कार्य कराए गए हैं। जिनका का दो दिवस में सत्यापन पुनौर एवं धनाश्री में पूर्ण करेंगे। सत्यापन पश्चात तृतीय दिवस को पंचायत मुख्यालय पर सामाजिक अंकेक्षण विशेष ग्राम सभा आयोजित की जाएगी ।
कलेक्टर आशीष वशिष्ठ ने सामाजिक अंकेक्षण विशेष ग्राम सभा के लिए कलेक्टर प्रतिनिधि के रूप में आशीष राजपाल एवं सुश्री सुरूचि शर्मा पटवारी राजस्व विभाग को ग्राम सभा का नोडल अधिकारी नामित किया है। ग्राम सभा की कार्यवाही को लिपिबद्ध करने के लिए संदीप पंडोलिया माध्यमिक शिक्षक एवं नरेश पटेल प्राथमिक शिक्षक को नामित किया गया है। सोशल ऑडिट ग्राम सभा में सरपंच रघुवीर प्रसाद, हरभजन ठाकुर, सचिव सुरेश स्वामी, छबील राम पटेल, ग्राम रोजगार सहायक अनिल विश्वकर्मा, लाल सिंह अहिरवार तथा ग्रामीण जन विशेष रूप से ग्राम सभा में प्रतिभागिता करेंगे।

