

नर्मदापुरम / अखिल भारतीय कायस्थ समाज की मातृशक्ति एवं पुरुषों द्वारा प्रत्येक रविवार को स्थानीय चित्रगुप्त घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया जाता है। इसी क्रम में रविवार को समाजजनों ने घाट की सीढ़ियों एवं फर्श की धुलाई कर कचरे को एकत्रित कर डस्टबिन में डाला।
इस अवसर पर बैंक के सेवानिवृत्त अधिकारी विजय वर्मा ने कहा कि स्वच्छता केवल किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हम सभी का सामाजिक दायित्व है। धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। वहीं नगर पालिका उपाध्यक्ष अभय वर्मा ने कहा कि समाज द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान सराहनीय है। ऐसे प्रयासों से स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ती है और अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिलती है।
इस अवसर पर विजय वर्मा, अशोक वर्मा, प्रखर समाजसेवी सुमन वर्मा, केशव वर्मा, प्रीति खरे, प्रिया श्रीवास्तव, मंजू वर्मा, ईरा वर्मा, मंजुला वर्मा, नगर पालिका उपाध्यक्ष अभय वर्मा, अदिति, सुनील राय, सीवी खरे, मनोज वर्मा, राजेंद्र श्रीवास्तव एवं मातृशक्ति जिलाध्यक्ष ज्योति वर्मा सहित अन्य सामाजिक लोग उपस्थित रहे।

