नर्मदापुरम / इटारसी महाविद्यालय में चल रही युवा उत्सव प्रतियोगिता के अंतर्गत दिनांक 13 नवंबर 2026 को पोस्टर, रंगोली, कार्टूनिंग और कोलॉज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
पोस्टर प्रतियोगिता का निर्देशन कुमारी प्रिया कलोसिया ने कोलॉज प्रतियोगिता का निर्देशन कुमारी करिश्मा कश्यप ने, कार्टूनिंग प्रतियोगिता का निर्देशन कुमारी तरुणा तिवारी ने तथा रंगोली प्रतियोगिता का निर्देशन कुमारी अदिति पटेल ने किया। सभी ने प्रतियोगिताओं का संचालन बहुत ही अच्छे और सुव्यवस्थित तरीके से किया।
इन प्रतियोगिताओं में महाविद्यालय की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। छात्राओं द्वारा बनाई गई रंगोली, पोस्टर, कोलॉज और कार्टूनिंग की कृतियाँ अत्यंत आकर्षक रहीं।
प्रतियोगिताओं के लिए बनाए गए निर्णायकों ने अपना निर्णय बहुत ही निष्पक्ष और अच्छे तरीके से लिया।
परिणाम इस प्रकार रहे……
1. पोस्टर प्रतियोगिता…..
प्रथम – अंकिता मेहरा,
द्वितीय – शिवानी चौरे,
तृतीय – पलक सोनी।
2. रंगोली प्रतियोगिता……
प्रथम – रिया यादव,
द्वितीय – तेजस्वी विश्वकर्मा,
तृतीय – आँचल तिवारी।
3. कोलॉज प्रतियोगिता…..
प्रथम – प्राची निवारिया,
द्वितीय – मिताक्षरा ककोरिया,
तृतीय – श्रेया मेहरा।
4. कार्टूनिंग प्रतियोगिता…..
प्रथम – प्राची आमोले,
द्वितीय – राखी रैकवार,
तृतीय – मीनाक्षी काकोरिया।
कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय में उत्साहपूर्ण वातावरण बना रहा। युवा उत्सव का उद्देश्य छात्राओं में कला, संस्कृति और रचनात्मकता को बढ़ावा देना है, जो इस आयोजन में पूरी तरह सफल होता दिखाई दिया।

