
नर्मदापुरम / एसडीएएम महाविद्यालय सिवनी मालवा में लोकतंत्र की मजबूती जागरुक एवं जिम्मेदार मतदाताओं पर निर्भर करती है, इसी उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य राजेश कुशवाहा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को निर्वाचन प्रक्रिया लोकतांत्रिक मूल्यों और मतदान के महत्व से अवगत कराया गया।
प्राचार्य ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बताया कि लोकतंत्र की वास्तविक शक्ति जागरूक मतदाताओं से है। प्रत्येक नागरिक का मतदान करना केवल उसका अधिकार नहीं बल्कि राष्ट्र के प्रति एक महत्वपूर्ण दायित्व भी है, उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वह स्वयं मतदान के महत्व को समझें और अपने परिवार एवं समाज के अन्य लोगों को भी मतदान के प्रति जागरूक करें।
कार्यक्रम के नोडल अधिकारी ने विद्यार्थियों को मतदाता जागरूक निर्वाचन प्रक्रिया तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतदाता की भूमिका के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।
आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में संगीता यादव ने प्रथम स्थान राजनंदिनी व्यास ने द्वितीय स्थान तथा सलोनी हरियाले ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान राजनंदिनी व्यास, पूजा मांडवी ने द्वितीय स्थान द्वितीय स्थान तथा सलोनी हरियाली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस कार्यक्रम में प्राचार्य सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

