

नर्मदापुरम / गुरुदेव शिक्षा एवं समाज समिति द्वारा संचालित भारत उदय गुरुकुल स्कूल गूजरवाड़ा में आज बाल सप्ताह अंतर्गत प्रतियोगिताओं में बच्चों ने पर्यावरण, भविष्य का भारत पर अपनी कल्पना और रचनात्मकता के शानदार रंग बिखरे ड्राइंग रंगोली एवं मेहंदी प्रतियोगिताओं में बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया और अपनी कला का बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त शिक्षक विजय शंकर यादव, मनोज कुमार परसाई, संचालक नीतिराज सिंह यादव, प्राचार्य वीरेंद्र यादव, रीता यादव, प्रदीप यादव, वैशाली चौरे, रक्षा यादव, यशोदा यादव, चंद्रमोहन यादव एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

