



नर्मदापुरम / विगत दिनों रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा द्वारा पब्लिक आम सभा में किसानों के प्रति अपमानजनक बातें कही गई जिसमें किसानों को नशेडी, गंजेडी, जुवाड़ी, शराबी शब्दों का उपयोग किया जो की अपमानजनक बातें हैं। आज जिला कांग्रेस के साथ किसान कांग्रेस ने पुलिस अधीक्षक के नाम एक ज्ञापन दिया। जिसमें उल्लेख किया कि किसानों में हमारे देश की नारी (महिला) शक्ति भी आती है जो की खेती, बाड़ी करती है एवं किसान कार्य में कार्यरत हैं। उनके प्रति भी अपमानजनक बातें कही गई है, जिससे देश किसानों के आत्म सम्मान को ठेस पहुँची है। देश हित में किसानों की मांग है कि सांसद जनार्दन मिश्रा पर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जावे। इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष शिवाकांत पांडे, पूर्व विधायक पंडित गिरजा शंकर शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष कपिल फौजदार, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष फैजान उल हक़, संतोष तोमर, अनिल रैकवार, शिवमंगल सिंह चौहान, गज्जू तिवारी, राजेश राठौर, श्री थापक, कीर्ति मिश्रा, सूरज तिवारी, श्रीमती रघुवंशी, गुलाम मुस्तफा, शेख पप्पू आदि कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

