
नर्मदापुरम / व्यापारी कल्याण महासंघ की बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष महेंद्र चौकसे द्वारा ली गई। उन्होंने कहा व्यापारी महासंघ द्वारा व्यापारियों के हित में जो भी कार्य होंगे हम हमेशा व्यापारियों के साथ रहेंगे। बैठक में संरक्षक देवेंद्र गिल्ला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामचंद्र नवलानी, सुरेश मखीजा, राजेश राठौर, कोषाध्यक्ष एवं टाइल्स, मार्वल एसोसिएशन से उदित द्विवेदी, सचिव सुरेश मूलचंदानी, राज कुमार चौकसे, विधि सलाहकार पुष्पेश पालीवाल, अजय रत्नानी, किराना संघ नीतेश खंडेलवाल, थोक रेडीमेड होज़री संघ अध्यक्ष गोविंद मूलचंदानी, टेलीकॉम संघ अध्यक्ष ज़ाकिर खान, सराफा एसोसिएशन से पुरुषोत्तम सोनी, जिला लघु उद्योग संघ से गौरव सेठ, कैट जिला अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, वर्तन व्यापारी संघ से किशोर करैया उपस्थित रहे। कार्यक्रम संयोजक मां नर्मदा पीली गुमठी संघ के अध्यक्ष व्यापारी महासंघ सहसचिव धर्मेंद्र संकत, सुधीर तिवारी, गोरी महाराज, राजू वर्मा, गोपाल चौकसे, विजय साहू, भारत रघुवंशी, अशोक वर्मा एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

