
नर्मदापुरम / इतवारा बाजार स्थित महावीर टॉकीज के पास के पास लगने वाले चाट मार्केट में सीमेंट की रोड पर जो की 40 फुट चौड़ी है उस रोड पर बीच रोड पर ठेले और टप रखे हुए हैं। बीच रोड पर ठेले और टप रखने से रोड सकरी हो गई है। आए दिन सीमेंट रोड पर जाम लगता है, जिससे नागरिकों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी और जिला प्रशासन के होते हुए भी खुलेआम रोड पर कब्जा किया जा रहा है। नागरिकों को असुविधा का सामना न करना पड़े, आए दिन अतिक्रमण को लेकर विवाद बना रहता है। वही रात में कुछ तो आसामजिक तत्व रात्रि में शराब पीकर गदर करते देखे जा सकते हैं।

